कोरोना इन्‍फेक्‍शन रोकने में कामयाब यह वैक्‍सीन

कोरोना वायरस की वैक्‍सीन (Coronavirus vaccine) बंदरों पर हुए ट्रायल में पूरी तरह असरदार रही है। अमेर‍िकी बायोटेक कंपनी मॉडर्ना और नैशनल इंस्‍टीट्यूट्स फॉर हेल्‍थ (NIH) की वैक्‍सीन पर नई स्‍टडी मंगलवार को प्रकाशित हुई है। न्‍यू इंग्‍लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन के मुताबिक, वैक्‍सीन ने सफलतापूर्वक बंदरों में तगड़ा इम्‍यून रेस्‍पांस डेवलप किया। वैक्‍सीन उनकी नाक और फेफड़ों में कोरोना को अपनी कॉपी बनाने से रोकने में भी सफल रही। नाक में वायरस को अपनी कॉपीज बनाने से रोकना बेहद महत्‍वपूर्ण है क्‍योंकि इससे वायरस का दूसरों तक फैलना रुक जाता है। जब ऑक्‍सफर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्‍सीन का बंदरों पर ट्रायल हुआ था, तब ऐसे नतीजे नहीं आए थे। इसलिए मॉडर्ना की वैक्‍सीन से उम्‍मीदें और बढ़ गई हैं।

from The Navbharattimes https://ift.tt/334552D