टीवी इंडस्ट्री में हर साल हजारों लोग ऐक्टर बनने का सपना लेकर आते हैं। उन्हें ऐक्टिंग करने का मौका तो मिल जाता है, लेकिन वह स्टारडम और लीड हीरो वाला तमगा नहीं मिल पाता। वैसे भी टीवी का दायरा अब काफी बढ़ चुका है। आए दिन नए सीरियल लॉन्च होते रहते हैं, जिनमें कुछ नए चेहरों को मौका मिलता है तो कुछ मंझे हुए स्टार्स को। आज टीवी इंडस्ट्री में कलाकारों की भरमार है। एक से बढ़कर एक हीरो और हिरोइन हैं। लेकिन इनमें से कई ऐसे हैं जिन्हें लोग चेहरा देखकर तो शायद पहचान लेंगे, पर उनके नाम से अंजान होंगे। आज हम आपको टीवी इंडस्ट्री के उन ऐक्टरों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सालों से टीवी इंडस्ट्री में लगातार काम तो कर रहे हैं, पर इतने सालों के बाद भी उन्हें न तो लीड हीरो जैसा रुतबा मिला और न ही स्टारडम। (all photos: Instagram)
from The Navbharattimes https://ift.tt/2OQdLkQ