शिवराज की ये तस्वीरें बहुत कुछ कहती हैं

कैबिनेट विस्तार से पहले शिवराज सिंह चौहान का दर्द सामने आ गया है। किल कोरोना अभियान के कार्यक्रम से जब वह बुधवार को बाहर निकले थे, तब उन्होंने कहा था कि मंथन से तो अमृत ही निकलेगा, विष तो शिव पी जाते हैं। इस बयान के काफी मायने निकाले जा रहे हैं। क्योंकि इस बार के कैबिनेट विस्तार में उनके करीबियों का पत्ता साफ हो गया है। शिवराज सिंह चौहान दिल्ली में 2 दिन तक रुक कर केंद्रीय नेतृत्व से अपनी बात मनवाने की कोशिश करते रहे लेकिन सब बेकार साबित हुआ। इस बार शिवराज कैबिनेट में ज्यादातर नए चेहरों को मौका दिया गया है।

from The Navbharattimes https://ift.tt/31CZNKK