6 बातें जो फर्जी मोटर इंश्योरेंस से बचाएगी

बीमा लेन-देन की प्रक्रिया अक्सर किसी थर्ड पार्टी सर्विस प्रोवाइडर (Third Party service providers) के ऊपर निर्भर होती है। इसी वजह से किसी जालसाजों और इनके नेटवर्क के चंगुल में फंसने की संभावना बढ़ जाती है। मोटर बीमा के क्षेत्र में जागरुकता की काफी कमी है इसलिए वे ऐसे फंदेबाजों का शिकार आसानी से हो जाते हैं। अब नए नियमों के मुताबिक जबकि दोपहिया वाहन मालिकों को भी पांच साल के लिए कोई थर्ड पार्टी पॉलिसी खरीदनी होगी, और निजी कार मालिकों को तीन साल के लिए पॉलिसी खरीदना आवश्यक बना दिया गया है। ऐसे में वाहन बीमा का प्रीमियम काफी बढ़ गया है। इस नई परिस्थिति ने धोखाधड़ी करनेवालों को बीमा धारकों को ठगने के लिए एक सुनहरा अवसर दे दिया है और वे कम से कम प्रीमियम का लुभावना ऑफर देकर उन्हें अपने जाल में फंसा लेते हैं, और ग्राहकों को यह बताते हैं यह सही पॉलिसी है। जबकि वास्तव में ऐसा नहीं होता है। Bajaj Allianz General Insurance में Investigation & Loss Mitigation Team के प्रमुख संजीव द्विवेदी बता रहे हैं फर्जी पॉलिसी से बचने से 6 आवश्यक तरीके-

from The Navbharattimes https://ift.tt/2BXYL17