बिहार बाढ़: देखें 5 सेकंड में कैसे बह गया पुल

आभा सिन्हा, पूर्वी चम्पारणबिहार के कई इलाकों में आई प्रलयंकारी बाढ़ की विनाश लीला लगातार जारी है। पूर्वी चंपारण में इसका खासा असर देखने को मिल रहा है। रोजाना जिले के नए इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने से हालात बिगड़ रहे हैं। बाढ़ से होने वाली तबाही का अंदाजा आप इन तस्वीरों से लगा सकते हैं। महज पांच सेकंड में ही सोमवती नदी पर बना ये पुल देखते ही देखते ढह गया। करीब दो दशक पहले ये पुल बना था।सोमवती नदी पर बना पुल ढहापूरा मामला कोटवा प्रखंड का है। जानकारी के मुताबिक, एनएच-28 को सीधे जोड़ने वाला धनगढहां-भोपतपुर बझिया बाजार के बीच सोमवती नदी पर बना पुल रविवार शाम बाढ़ के पानी के दबाव को नहीं झेल सका और महज कुछ ही सेकंड में धराशाई होकर जमींदोज हो गया। पुल के ध्वस्त होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।इसे भी पढ़ें:- कहीं पानी से घिरे घर में बच्चे लगा रहे गुहार तो कहीं अन्नदाताओं की मेहनत निगल रहा बाढ़दो दशक पहले हुआ था पुल का निर्माणबताया जा रहा कि पुल का निर्माण करीब दो दशक पहले हुआ था। कोटवा प्रखंड के गांवों में गंडक नदी का पानी बढने से सोमवती नदी भी उफान पर है। बाढ़ के पानी ने कोटवा प्रखंड में भी तबाही मचाना शुरू किया है। बारिश के चलते पहले से ही खेत और पोखर-तालाब लबालब भरे हुए हैं, ऐसे में बाढ़ के पानी से स्थिति और गंभीर रूप अख्तियार कर सकती है।

from The Navbharattimes https://ift.tt/2Dc0hgp