नई दिल्लीरुपये के मूल्य में सुधार आने के बाद बृहस्पतिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 488 रुपये यानी करीब 500 रुपये की गिरावट के साथ 49,135 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है। बुधवार को सोना 49,623 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 1,168 रुपये की हानि के साथ 50,326 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। बुधवार को चांदी 51,494 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
from The Navbharattimes https://ift.tt/31E5BU5