सुशांत की पीठ पर बने टैटू में थीं 2 खास बातें

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके फैन्स उनसे जुड़ी हर चीज को लेकर इमोशनल हो रहे हैं। उनसे जुड़ी कई यादें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अब उनके उनके टैटू की तस्वीरें सामने आ रही हैं। यह उनका पहला टैटू था। सुशांत का ये टैटू कोई ऐसी-वैसी डिजाइन नहीं बल्कि बेहद खास था। पीठ पर बने इस टैटू से उनकी मां का कनेक्शन था साथ ही इसमें एक खास मेसेज भी था। पहले भी यह बात कई बार सामने आ चुकी है कि सुशांत का अपनी मां से खास कनेक्शन था। उनके इंस्टाग्राम पर भी उनका आखिरी पोस्ट मां के लिए ही है। (Credit: Sushant Singh Rajput Fan Page)

from The Navbharattimes https://ift.tt/2CuUvqz