भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शनिवार को कोरोना के केसों (Corona Cases) ने फिर एक नया रेकॉर्ड बना दिया। 24 घंटे में 15,413 नए केस सामने आए हैं जबकि 306 मौतें भी हुईं। भारत में अबतक कोरोना के कुल केस 4,10,461 हो गए हैं। इसमें से 1,69,451 ऐक्टिव केस हैं जबकि 2,27,755 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं, अबतक कोरोना से कुल 13,254 मौतें हुई हैं। देश-दुनिया की कोरोना से जुड़ी हर बड़ी जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें...
from The Navbharattimes https://ift.tt/3hI6kJw