पतंजलि आयुर्वेद ने कोरोना वायरस के लिए आयुर्वेदिक दवा (Ayurvedic medicine for Coronavirus) बनाने का दावा किया है। संस्थान की ओर से हरिद्वार में मंगलवार दोपहर 12 बजे 'दिव्य कोरोनिल टैबलेट' (Divya Coronil Tablet) को लॉन्च किया जाएगा। योग गुरु रामदेव और पतंजलि सीईओ बालकृष्ण इस दवा के क्लिनिकल ट्रायल के नतीजे सामने रखेंगे। यह दवा पतंजलि रिसर्च इंस्टीट्यूट और नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, जयपुर ने मिलकर बनाई है। कंपनी का दावा है कि 'कोरोनिल' का क्लिनिकल कंट्रोल ट्रायल अंतिम दोर में है। फिलहाल इसका प्रॉडक्शन हरिद्वार की दिव्य फार्मेसी और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड कर रहे हैं।
from The Navbharattimes https://ift.tt/2BwgsV8