आंध्र: यह कैसा जश्न, मंत्री ने तोड़ी सारी मर्यादा!

अमरावती का संक्रमण देशभर में तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना से बचाव ही इसका एकमात्र उपाय है। इसके बावजूद लोग कोरोना वायरस को लेकर केंद्र सरकार के नियमों की धज्जियां उड़ाने से नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला का है जहां राज्य के पर्यटन मंत्री मुट्टमसेट्टी श्रीनिवास राव और विशाखापत्तनम के सांसद एमवीवी सत्यनारायण ने वाईएसआरसीपी सरकार के एक साल पूरा होने की खुशी में की जमकर धज्जियां उड़ाईं। दरअसल सोमवार को विशाखापट्नम स्थित वाईएसआरसीपी कार्यालय में देखने को मिला। जहां राज्य में सरकार के एक साल पूरा होने पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें YSRCP के विधायकों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके अलावा बड़ी संख्या में वाईएसआरसीपी समर्थकों और नेताओं की फौज कुर्सियों पर बैठी दिखाई दी। जबकि केन्द्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। अधिकांश नेताओं ने नहीं पहना मास्क केन्द्र सरकार के दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि कोरोनो वायरस महामारी के कारण राजनीतिक या सार्वजनिक बैठकें नहीं होनी चाहिए, लेकिन वाईएसआरसीपी नेताओं ने नियमों का सरेआम उल्लंघन किया। पार्टी के अधिकांश सदस्य मास्क नहीं पहने हुए थे। वहीं कुछ नेताओं को वीडियो में नकाब हटाते देखा जा सकता है। पूरे कार्यक्रम के आयोजन के दौरान मंत्री को माला पहनाई गई। नियमों के उल्लंघन को लेकर YSRCP नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर लोगों ने निशाना साधा है। राज्य में कम नहीं हो रहा कोरोना का कहर आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 154 नए मामले सामने आए हैं। 154 नए मामलों की पुष्टि होने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,813 तक पहुंच गई है। पिछले दस दिन के अंदर सचिवालय में कोविड-19 के सात मरीज सामने आए हैं। हालिया बुलेटिन के मुताबिक, 154 नए मामलों में से 125 स्थानीय हैं और 28 अन्य राज्यों से जबकि एक विदेश से लौटा है। बुलेटिन के मुतबिक, किसी मरीज की मौत नहीं हुई और राज्य के विभिन्न अस्पतालों से 51 मरीज को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई। वर्तमान में राज्य में 2,027 मरीज हैं। सरकार अब तक 4,69,276 नमूनों का परीक्षण कर चुकी है।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/3f2u4pB