देश की राजधानी में कोरोना वायरस से निपटने की व्यवस्था को और बेहतर किया गया है। होम आइसोलेशन के लिए नई एसओपी जारी हुई है। नए ऐक्शन प्लान में टेस्टिंग को और तेज करने का लक्ष्य है। अगर आपमें कोविड-19 के लक्षण दिखते हैं तो नजदीकी मोहल्ला क्लिनिक, फीवर या फ्लू क्लिनिक या डॉक्टर के पास जाइए। अगर डॉक्टर ने आपको देखने के बाद कोविड-19 का टेस्ट कराने को कहा तो कई सरकारी और प्राइवेट टेस्टिंग सेंटर हैं जहां आप सैंपल दे सकते हैं। इन सेंटर्स की लिस्ट आपको हम आगे दिखाएंगे।
from The Navbharattimes https://ift.tt/2Z3zOZO