इंदौर में महिला के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी

इंदौर। लॉकडाउन के दौरान महिलाओं पर प्रताड़ना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मध्य प्रदेश में इंदौर शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ पति और देवर ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। महिला के साथ देवर ने बलात्कार किया और पति ने उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे का प्लॉयर (संसी) दाल दी। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला की शादी कुछ वर्ष पूर्व क्षेत्र के ही रहने वाले युवक से हुई थी। उसके बाद से ही लगातार महिला को पति प्रताड़ित करता था। उनके बीच इतना बढ़ गया कि महिला पति का घर छोड़ शेल्टर होम में रहने लगी। 4 माह शेल्टर होम में रहने के बाद दोनों के बीच समझौता हो गया। महिला वापस अपने पति के साथ रहने लगी। कुछ दिन तो सब ठीक चला, लेकिन फिर से लड़ाइयां शुरू हो गईं। पति लगातार महिला को फिर से प्रताड़ित कर रहा था। महिला का आरोप है कि देवर ने उसका बलात्कार किया। वहीं, उसने पति पर लगातार पिटाई के साथ प्राइवेट पार्ट में प्लॉयर डालने का आरोप लगाया है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद महिला ने द्वारकापुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/3eziNgU