आतंकियों ने कश्मीरी पंडित सरपंच को मारी गोली

श्रीनगर में पिछले दो हफ्तों मे 6 टॉप कमांडरों समेत 22 आतंकियों (Terrorist Killed in Kashmir) को ढेर किया गया है। यही नहीं, दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में पिछले 24 घंटे में एक के बाद एक एनकाउंटर में ( Terrorists) के 9 आतंकियों को मार गिराया गया है। इन आंकड़ों से बौखलाए आतंकियों ने अनंतनाग जिले में सोमवार को कश्मीरी पंडित (Kashmiri Pandit) सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतकियों ने शाम 6 बजे अनंतनाग जिले के लारकीपुरा इलाके के सरपंच और कांग्रेस के सदस्य अजय पंडित की उनके गांव में हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि पंडित को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि पंडित पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे। फिलहाल, किसी भी आतंकी संगठन ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। पढ़ें: राहुल गांधी ने भी किया ट्वीटअजय पंडित की हत्या पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी शोक जताया। राहुल ने ट्वीट किया, 'मेरी संवेदना अजय पंडित के परिवार और दोस्तों के साथ है। अजय ने कश्मीर में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए कुर्बानी दी। हमलोग इस कठिन वक्त में उनके साथ हैं। हिंसा की कभी जीत नहीं होगी।' उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख इस घटना के बाद जम्मू-कश्मीर नैशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट करते हुए दुख जताया। उन्होंने लिखा, 'अनंतनाग में सरपंच अजय पंडित की हत्या की खबर सुनकर बहुत दुख पहुंचा। मैं जमीनी कार्यकर्ता पर हुए इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। इसके साथ ही उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं।' पाकिस्तान को लगातार चोट! जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने सोमवार को बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में इस वर्ष (2020) अबतक कई शीर्ष कमांडरों समेत 88 आतंकियों को मार गिराया गया है। इसके साथ ही 280 अन्य को गिरफ्तार भी किया गया है। लगातार पाकिस्तान और उसकी एजेंसियों के लिए करारा झटका है।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/3h633n5