देखिए, दिल्ली में पहुंच गई मॉनसून वाली बारिश

देश की राजधानी में सोमवार की सुबह ठंडी हवाओं और बारिश के बीच हुई। इससे न सिर्फ हफ्ते की शुरुआत ही सुहाने मौसम के साथ हुई, बल्कि मॉनसून के अच्‍छे होने के संकेत भी मिल रहे हैं। दिल्‍ली के आसपास वाले इलाकों में भी बारिश देखने को मिली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, सोमवार को ऐसा ही मौसम रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे जबकि हल्की-हल्‍की बारिश होती रहेगी। इस दौरान न्‍यूनतम तापमान के 25 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक जा सकता है। IMD ने शुक्रवार को कहा था कि दिल्‍ली और हरियाणा में 25 जून के आसपास साउथवेस्‍ट मॉनसून पहुंने की संभावना बन रही है। देखिए, मॉनसून से पहले वाली बारिश की तस्‍वीरें।

from The Navbharattimes https://ift.tt/37PLKSZ