मॉनसून की दस्‍तक, जानिए कहां होगी बारिश

गर्मी से परेशान रहे भारत को मॉनसून (Monsoon 2020) ने राहत पहुंचानी शुरू कर दी है। एक जून को केरल से टकराए दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने महाराष्‍ट्र, कर्नाटक को कवर कर लिया है। छत्‍तीसगढ़, बिहार और झारखंड में भी मॉनसून के चलते बारिश होनी शुरू हो गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले 14 दिन में पूरे देश में सामान्‍य से 31 प्रतिशत ज्‍यादा बारिश देखने को मिली है। उत्‍तर भारत के जिन राज्‍यों से मॉनसून अभी दूर है, वहां उमस बनी हुई है। IMD का अनुमान है कि इस साल मॉनसून सामान्य रहेगा, जिससे किसानों को खासी राहत मिलेगी।

from The Navbharattimes https://ift.tt/2Y2i95G