कोलकाता का संक्रमण अब अपनी रफ्तार तेज कर चुका है। रोज हजारों की संख्या में मिल रहे मरीजों से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। इसी बीच पिछले महीने चक्रवाती तूफान अम्फान ने पश्चिम बंगाल () में भारी तबाही मचाई थी। तूफान से पहले और उसके बाद राहत और बचाव कार्य के लिए ओडिशा में कार्यरत () जवानों को पश्चिम बंगाल भेजा गया था। इन्हीं में से लगभग 50 जवानों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। दरअसल राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल मुख्यालय में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब भारी संख्या में जवानों के कोरोना से संक्रमित होने का पता चला। ओडिशा के कटक में कार्यरत लगभग 50 जवानों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया। ये वे जवान हैं जो तूफान 'अम्फान' के राहत और बचाव कार्य के लिए ओडिशा से पश्चिम बंगाल भेजे गए थे। संक्रमित जवानों के संपर्क का पता लगाया जा रहा है। इन जवानों में संक्रमण का कोई लक्षण नहीं था। 50 संक्रमित जवानों में कोरोना के लक्षण नहीं एनडीआरएफ के महानिदेशक सत्य नारायण प्रधान ने ट्वीट किया, 'पश्चिम बंगाल में आए चक्रवात अम्फान के राहत और बचाव कार्य से लौटे ओडिशा के 190 एनडीआरएफ जवानों का कोरोना टेस्ट कराया गया। जिसमें से 50 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चौंकाने वाली बात ये है कि इन जवानों में कोरोना के लक्षण नहीं हैं। सभी संक्रमित जवान निगरानी में है। 190 में से 50 जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव ओडिशा में अपने बेस पर लौटने के बाद अब तक 190 से अधिक कर्मियों का परीक्षण किया गया था। पश्चिम बंगाल में कुछ दिनों पहले संक्रमित पाए जाने के बाद कर्मियों का संपर्क ट्रेसिंग के आधार पर किया गया था। विभाग ने पश्चिम बंगाल से लौटे सभी जवानों को कोरोना जांच कराने का आदेश दिया। जब रिपोर्ट आई तो विभाग के होश उड़ गए। इसमें से 50 जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/30jnGGx