आईजोल मिजोरम में मंगलवार रात 11:03 बजे भूकंप () के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.7 मापी गई। पिछले 48 घंटों में इस पहाड़ी राज्य में यह तीसरा भूकंप था। फिलहाल भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी () के मुताबिक, भूकंप का केंद्र मिजोरम के चंफई से 70 किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व (SSE) पर था। जानकारी के मुताबिक, पहाड़ी राज्य मिजोरम (Mizoram)में मंगलवार रात रात 7.17 बजे भी भूकंप आया था। आपदा प्रबंधन अधिकारियों के अनुसार, भूकंप के कारण किसी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली। उधर, मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने कहा था कि भूकंप दक्षिण मिजोरम में म्यांमार से सटे जिले लुंगलेई में आया। भूकंप कुछ सेकेंड में समाप्त हो गया, और यह पृथ्वी की 25 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। सोमवार को भी आया था भूकंप इसके पहले सोमवार को पूर्वी मिजोरम के चंफई इलाके में और म्यांमार से लगे अन्य पूर्वोत्तर के राज्यों में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके कारण इमारतों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों सहित 31 ढाचे क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके पहले रविवार अपराह्न् 4.16 बजे 5.1 तीव्रता का भूकंप और गुरुवार रात पांच तीव्रता का भूकंप राज्य में आया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह और डीओएनईआर मंत्री जितेंद्र सिंह ने मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा से बात की थी और केंद्र से मदद की पेशकश की थी।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/37VPwKB