उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में सीमेंट व्यापारी के यहां जितनी रकम चोरी हुई, उसके तीन गुने से ज्यादा रकम बरामद हो गई। दो आरोपियों के घर से मिली नोटों की गड्डियां जब एक साथ थाने में रखी गईं तो पुलिसकर्मियों की आंखें भी चौंधिया गईं। व्यापारी लॉकडाउन में ढाई महीने तक घर से बाहर छतरपुर में फंसा था। 17 जून को वापस लौटने पर उसने करीब 10 लाख रुपए चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। जब आरोपियों के घर दबिश दी गई तो 33 लाख रुपए मिले। अब फरियादी व्यापारी के खिलाफ मामला आयकर विभाग को सौंपने की तैयारी है।
from The Navbharattimes https://ift.tt/3erXzkG