कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus pandemic) झेल रहे भारत के लिए एक अच्छा संकेत है। 10 जून से भारत में रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या, ऐक्टिव मामलों स ज्यादा हो गई है। 15 जून तक, करीब 1.75 लाख पेशंट कोरोना से रिकवर हो चुके, जबकि ऐक्टिव केसेज लगभग डेढ़ लाख हैं। कुल मिलाकर भारत के 18 राज्य ऐसे हैं जहां कोविड-19 से रिकवर होने वालों की संख्या ऐक्टिव केसेज से ज्यादा हो गई है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि कोरोना का सबसे बुरा दौर गुजर चुका है। सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में जहां नए मामले आने की दर घटी हैं, वहीं दिल्ली में केसेज बढ़ रहे हैं। गुजरात की हालत बेहतर हो रही है तो तमिलनाडु में तेजी से मामले सामने लगे हैं। कई ऐसे राज्य जहां अबतक कोरोना का उतना प्रकोप नहीं था, अब डेली कई केसेज रिपोर्ट करने लगे हैं।
from The Navbharattimes https://ift.tt/3fqf70P