आज का दिन: सबसे विवादित कप्तान हैंसी क्रोन्ये की मौत

हैंसी क्रोन्ये क्रिकेट के इतिहास के सबसे चर्चित या यूं कहें विवादित कप्तानों में शामिल रहे। उनकी दमदार कप्तानी, क्रिकेट की गहरी समझ और हमेशा विपक्षी टीम से आगे रहने की उनकी जिद ने उन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ रेकॉर्ड वाले कप्तानों में शामिल किया। वहीं दूसरी ओर, मैच फिक्सिंग प्रकरण ने उस शानदार करियर पर ऐसा दाग लगाया जिसे आज भी आज किया जाता है। लेकिन क्रोन्ये का करियर जितना चर्चित रहा उनकी मौत भी वैसी ही रही। सवालों में घिरी हुई। आज ही के दिन साल 2002 में एक विमान दुर्घटना में क्रोन्ये की मौत हो गई थी। इस चर्चित प्रकरण और कप्तान के बारे में जानते हैं कुछ खास बातें-

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Xn9g6q