नई दिल्ली कोरोना लॉकडाउन के बीच 12 मई को रेलवे ने 15 जोड़ी राजधानी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया था जो अभी भी चल रही है। रेलवे ने वर्तमान में इन ट्रेनों पर लागू नियमों में बदलाव करने का फैसला किया है। इसके अलावा 1 मई से राज्यों की मांग पर चलाई जा रही है जिसकी सेवा अभी जारी रहेगी। साथ ही रेलवे एक जून से 100 जोड़ी ट्रेनों के साथ सामान्य संचालन की शुरुआत करने जा रहा है। राजधानी एक्सप्रेस स्पेशल के बदले नियम क्या हैं? 1. इन ट्रेनों के लिए अडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) को 7 दिन से बढ़ाकर 30 दिन करने का फैसला किया गया है। 2. अभी इन ट्रेनों के लिए तत्काल बुकिंग सेवा शुरू नहीं की गई है। 3. इन ट्रेनों में RAC और वेटिंग लिस्ट भी जारी की जाएगी। हालांकि वेटिंग लिस्ट वाले पैसेंजर्स को मौजूद निर्देश के तहत यात्रा की इजाजत नहीं होगी। 4. ट्रेन खुलने के चार घंटे पहले पहली चार्ट लिस्ट निकाली जाएगी। दूसरी चार्ट लिस्ट यात्रा से दो घंटे पहले निकाली जाएगी। 5. टिकट बुकिंग कम्प्यूटराइज्ड PRS काउंटर, पोस्ट ऑफिस, यात्री टिकट सुविधा केंद्र (YTSK) पर की जा सकती है। इसके अलावा IRCTC के प्रमाणित एजेंट और कॉमन सर्विस सेंटर्स (CSC) की मदद से ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती हैं। 6. ऊपर के नियमों में जो बदलाव किया गया है वह 24 मई को बुकिंग टिकट पर लागू होगा जिसपर 31 मई से यात्रा शुरू की जा सकती है।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2LThPPL