नई दिल्ली कोरोना संकट के बीच केंद्र सरकार ने इसके बाद के होने वाले असर से निबटने के लिए अभी से तैयारी शुरु कर दी है। एक अधिकारी ने बताया कि पिछले दिनों सरकार ने गरीबों के लिए 1 लाख 70 हजार करोड़ के पैकेज की घोषणा की थी, वह तात्कालिक राहत के लिए थी। सरकार को पता है कि आगे खासकर गरीबों के लिए कई और राहत घोषणाएं करनी होंगी। उस दिशा में काम शुरू हो चुका है। सरकार के लगभग 8 करोड़ 50 लाख लाभार्थियों की मैपिंग कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, इस योजना के तहत बनी लिस्ट बिल्कुल अपडेटेड है और इसमें हर कैटिगरी को चुन लिया गया है। सरकार अपने राहत पैकेज के लिए इसे ही आधार बनाने पर विचार कर रही है। सरकार ने 1 लाख 70 हजार करोड़ के पहले पैकेज में उज्ज्वला योजना के तहत सभी गरीबों को तीन महीने तक सिलिंडर मुफ्त देने का भी ऐलान किया है। योजना के लाभार्थियों को राहत पैकेज का आधार बनाने के पीछे तर्क है कि इसमें न सिर्फ बीपीएल और एपीएल, दोनों कैटिगरी के परिवार शामिल हैं, बल्कि शत प्रतिशत लाभार्थी आधार से जुड़े हैं। दो स्तर पर मिलेगी राहत गरीबों के लिए बन रहे राहत पैकेज को दो स्तर पर तैयार किया जा रहा है। सीनियर ऑफिसरों के अनुसार, डायरेक्ट ट्रांसफर की एक और किश्त देने पर विचार हो सकता है। इसके तहत अगले तीन महीने के दौरान 1,000 से 1,500 रुपये और दिए जा सकते हैं। इसके अलावा मुफ्त राशन की घोषणा पहले हो चुकी है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए अलग से बहुत बड़ा पैकेज लाया जा सकता है।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2wb3euD