दिल्लीः डॉक्टर समेत 10 में कोरोना की पुष्टि

दिल्ली दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में सोमवार को डॉक्टर और 9 पैरामैडिकल कर्मियों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसके बाद इस सरकारी अस्पताल में संक्रमण के मामलों की संख्या 18 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अस्पताल के 24 स्वास्थ्य कर्मचारियों को घर में आइसोलेट रहने के लिए कहा गया है। अधिकारी ने कहा, 'सोमवार को दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में एक डॉक्टर और नौ पैरामैडिकल कर्मियों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई। इस अस्पताल में संक्रमण के मामलों की संख्या 18 हो गई है।' हाल ही में अस्पताल के एक डॉक्टर और सात स्वास्थ्यकर्मियों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई थी। सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोविड-19 पर कहा था कि दिल्ली सरकार जांच की क्षमता बढ़ाएगी ताकि संक्रमित लोगों की पहचान कर जल्द से जल्द उन्हें क्वारंटीन किया सके।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2yFrtCe