लॉकडाउन: पुलिस की क्रूरता की तस्वीरें, सवाल

पुणे में 49 वर्षीय ऐंबुलेंस ड्राइवर की मौत पर जांच बिठाई गई है। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के दौरान अपने वाहन से अवैध रूप से सवारियां लेने के संदेह में पुलिस ने ऐंबुलेंस ड्राइवर की कथित रूप से पिटाई की थी। पिंपरी चिंडवड के अडिशनल पुलिस कमिश्नर रामनाथ पोकाले ने बताया कि केस में जांच शुरू हो चुकी है। यह मामला तब सामने आया है कि जब ऐंबुलेंस ड्राइवर के बेटे ने बताया कि उन्हें एक टोल नाका में रोका गया था और पुलिसवाले ने उसके पिता की पिटाई की थी।

from The Navbharattimes https://ift.tt/2wyIWM4