नई दिल्ली अब कोरोना का टेस्ट करवाने के लिए जरूरी नहीं है कि सरकारी हॉस्पिटल में ही जाया जाए। अब प्राइवेट लैब्स में भी कोरोना वायरस का टेस्ट होगा, वह भी बिल्कुल फ्री। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने मंगलवार को इससे जुड़ी नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। हालांकि, अभी इसमें एक पेच है, कि प्राइवेट लैब्स को टेस्ट तो फ्री करने को कहा गया है, लेकिन किट उन्हें पैसे देकर खरीदने को कहा है। इससे पहले भी कुछ प्राइवेट हॉस्पिटल कोरोना टेस्ट कर रहे थे। लेकिन इसमें पहली स्क्रीनिंग की 1500 और बाद में 3000 की फीस थी। ICMR के डायरेक्टर जनरल डॉक्टर बलराम भार्गव ने कहा कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए देश को ऐसी लैब्स की सख्त जरूरत है। गाइडलाइंस में साफ कहा गया है कि लैब कोरोना का टेस्ट करने के लिए योग्य चिकित्सक को ही काम कर लगाएं। ICMR ने कहा- किट पैसों में खरीदें, टेस्ट फ्री करें कोरोना की जांच किट में Primer और Probe दो मुख्य चीज होती हैं। सरकारी लैब्स प्राइमर को खुद तैयार कर रही हैं। वहीं प्रोब फिलहाल ICMR उन्हें दे रहा है। इनकी संख्या दिन में 250 या जरूरत के हिसाब से होती है। ICMR ने कहा है कि जो लैब्स फ्री कोरोना टेस्ट करने की इच्छुक हैं उन्हें उनसे प्राइमर और प्रोब दोनों लेना होगा। ये दोनों चीजें कुछ कमर्शल किट्स में भी होती हैं, जिन्हें नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ विरोलोजी (NIV) से मान्यता मिली हुई है। फिलहाल कहां-कहां हो रहा कोरोना टेस्ट दिल्ली और बाकी जगहों पर कहां-कहां टेस्ट करवाया जा सकता है, उसकी लिस्ट यहां दी गई है। प्राइवेट लैब्स में कौन-कौन फ्री टेस्ट को राजी होगा यह फिलहाल साफ नहीं है। लाल पैथ लैब ने रखी यह मांग डॉ लाल पैथ लैब ने भार्गव को लिखा है कि वह मदद के इच्छुक हैं, लेकिन टेस्ट किट फ्री दी जानी चाहिए साथ ही मरीज के सैंपल भी निकालकर उन्हें दिए जाएं। पत्र में यह भी लिखा गया है कि चाहे तो सरकार टेस्ट का एक कम रेट फिक्स कर दे, उसी हिसाब से पैसे लिए जाएंगे। ऐसा H1N1 फ्लू (2009) के दौरान किया गया था।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2QjELKD