आगरा एक ओर जहां रेलवे लगातार यात्रियों की सुविधाओं के लिए नए-नए प्रयोग कर रही है, वहीं यूपी जीआरपी भी यात्रियों की परेशानियों के समाधान के लिए तुरंत ऐक्शन में आ जाती है। शनिवार को ऐसा ही एक मामला सामने आया, जब चलती ट्रेन में एक महिला को शुरू हो गई। जीआरपी ने जानकारी मिलते ही ट्रेन को इमर्जेंसी में रुकवाया, और महिला को हॉस्पिटल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात कंट्रोल रूम में एक यात्री का कॉल आया कि नई दिल्ली से चलकर राजेन्द्रनगर टर्मिनल तक जाने वाली ट्रेन नंबर 12394 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के कोच एस-2 में एक महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है। जानकारी मिलने के बाद ट्रेन की लोकेशन के बारे में पता लगाया गया। ट्रेन का इस दौरान कहीं पर भी स्टॉपेज नहीं था। इसके बाद एसएचओ शिकोहाबाद ने तत्काल ऐम्बुलेंस की व्यवस्था की और ट्रेन को शिकोहाबाद स्टेशन पर रुकवाया। पुलिस ने महिला को ऐंबुलेंस से हॉस्पिटल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक, महिला और उसका बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं। पढ़ें: इससे पहले बीते माह उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में भी त्रिवेणी एक्सप्रेस में बैठी एक महिला यात्री को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई थी। जानकारी मिलने के बाद जीआरपी तत्काल मौके पर महिला डॉक्टर के साथ पहुंची और प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला का इलाज कराया। झारखंड के गढ़वा जिले के चरखाड़ी के रहने वाले रामकिशोर की 35 वर्षीय पत्नी सरोज ने स्टेशन पर ही बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/31lLFn0