केप टाउनइंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में 98 रन की मैच जिताऊ पारी खेलने वाले साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ने स्वीकार किया है कि उनको कई बार उनकी त्चचा के रंग के हिसाब से देखा जाता है, जिससे उनका करियर प्रभावित हुआ है। साउथ अफ्रीका ने न्यूलैंड्स मैदान पर मंगलवार को खेले गए पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को सात विकेट से हरा दिया। बावुमा ने कहा, ‘यह काफी मुश्किल है। यह बाहर जाने को लेकर नहीं है। सभी खिलाड़ी बाहर होते हैं। हर खिलाड़ी उस दौरे से गुजरते हैं, जहां वे रन नहीं बनाते हैं। लेकिन मेरे लिए परेशानी तब होती है जब वे ट्रांसफॉर्मेशन (परिवर्तन) की बात करते हैं। हां, मैं अश्वेत हूं और यह मेरे त्वचा का रंग है।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं क्रिकेट खेलता हूं क्योंकि यह मुझे पसंद है। मैं टीम में हूं क्योंकि मैंने अपने प्रदर्शन के दम पर अपनी टीम को आगे बढ़ाया है।’ साउथ अफ्रीका के नियमों के अनुसार, वे अपनी टीम में छह खिलाड़ी अपने रंग के रखते हैं, जिसमें से दो अश्वेत होते हैं। बावुमा ने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर उनके बारे में बात कर रहे हैं कि वे केवल साउथ अफ्रीका की नीतियों के कारण टीम का हिस्सा हैं।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3bkBcwL