नई दिल्लीदिल्ली में जो हिंसा रविवार से शुरू हुई थी, उसमें अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है और 200 से भी अधिक लोग घायल हैं। कल बुधवार को दिल्ली में छुटपुट हिंसा की घटनाएं सामने आईं। आज दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती के चलते सड़कों पर शांति दिख रही है। कुछ जगहों पर लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं तो कुछ जगहों पर रहने वाले प्रवासी लोग अपने घरों को जा रहे हैं, क्योंकि हिंसा की वजह से कामकाज ठप हुआ पड़ा है। आइए आपके दिखाते हैं आज दिल्ली की सड़कों का नजारा कैसा है।
from The Navbharattimes https://ift.tt/396BVjA