नई दिल्ली पीएम आज दिल्ली के चुनावी रण में उतरने वाले हैं। पीएम के मैदान में उतरने के बाद माना जा रहा है कि दिल्ली की जंग रोचक हो जाएगी। बीजेपी नेताओं का मानना है कि इस रैली के बाद दिल्ली की हवा बदल सकती है। सर्वे के अनुसार, अबतक विरोधियों पर बढ़त बनाए हुए सीएम अरविंद केजरीवाल पर पीएम निशाना साध सकते हैं। पीएम की रैली को लेकर आज कई अखबारों में बीजेपी ने विज्ञापन दिया है जिसमें उन्हें जननायक की संज्ञा दी गई है। जनता से अपील की गई है कि वह कमल का बटन दबाएं और जिस तरह देश बदला है उस तरह दिल्ली बदलें। सीबीडी ग्राउंड पर रैली का आयोजन विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद आज मोदी पहली चुनावी रैली को संबोधित करने वाले हैं। यह रैली ईस्ट दिल्ली के कड़कड़डूमा इलाके में स्थित सीबीडी ग्राउंड पर आयोजित की गई है। हालांकि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह इस रैली में मौजूद नहीं रहेंगे। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय रैली का पूरा प्रबंधन संभाल रहे हैं। उत्तर-पूर्वी दिल्ली की सभी 20 सीटों पर होगा असर बीजेपी नेताओं ने बताया कि सीबीडी ग्राउंड में होने वाली रैली में पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली की सभी 20 विधानसभाओं के प्रत्याशी भी मौजूद रहेंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष और स्थानीय सांसद मनोज तिवारी और ईस्ट दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर भी शामिल होंगे। मोदी की इस रैली में करीब 40 से 50 हजार लोगों के इकट्ठा होने की तैयारी की गई है। आस-पास के इलाकों से जहां लोग छोटी-छोटी टोलियों में पैदल ही चलकर सीबीडी ग्राउंड पहुंचेंगे, वहीं दूरदराज के इलाकों के लोगों को लाने ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था भी की गई है। मंगलवार को द्वारका में पीएम मोदी की रैली बताया जा रहा है कि पीएम मोदी दोपहर 3 बजे के करीब हेलिकॉप्टर से यहां पहुंचेंगे, ताकि ट्रैफिक प्रभावित ना हो। सोमवार के बाद मंगलवार को भी मोदी वेस्ट दिल्ली के द्वारका में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान गुरुवार की शाम को थम जाएगा। इसीलिए बीजेपी इन बचे हुए चार दिनों में अपनी पूरी ताकत प्रचार में झोंकने वाली है।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/31h8po4