नई दिल्ली एक शख्स के अपनी पत्नी से रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे थे। सुबह दोनों के बीच तकरार हुई। नौबत हाथापाई तक आ गई है। इस दौरान युवक ने गुस्से में आकर पत्नी का गला घोंट दिया। इससे पत्नी की मौत हो गई। अचानक हुए इस घटनाक्रम से आरोपी थोड़ी देर के लिए सन्न हो गया। वह अपने बेटी और बेटे को लेकर बहन के घर गया। दोनों को वहां छोड़कर भजनपुरा थाने आकर सरेंडर कर दिया। थाने के रिपोर्टिंग रूम आकर जैसे ही उसने बताया कि वह अपनी करके आया तो एकबारगी पुलिस वाले भरोसा नहीं कर पाए। लेकिन जब छानबीन की तो मामला सही पाया गया। पुलिस ने मर्डर का मुकदमा दर्ज कर बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। डीसीपी (नॉर्थ ईस्ट) वेद प्रकाश सूर्या ने बताया कि राजेश गोयल (41) भजनपुरा इलाके में परिवार के साथ रहते हैं। सुबह करीब 11:30 बजे थाने आकर पत्नी ललिता गोयल (37) का कत्ल करने की जानकारी दी। इसके आधार पर पुलिस ने उसके नॉर्थ घोंडा के गंगोत्री विहार स्थित घर में जाकर देखा तो वहां पत्नी मृत अवस्था में मिली। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया। पूछताछ के दौरान राजेश ने पुलिस को बताया कि उसकी एक 9 साल की बेटी है और 3 साल का बेटा है। वह जूते सप्लाई का काम करते थे, लेकिन आजकल खाली थे। इस दौरान उनकी अपनी पत्नी से अनबन रहने लगी। बुधवार सुबह भी इनके बीच कहा-सुनी होने लगी, जो हाथापाई तक पहुंच गई। इस दौरान उन्होंने पत्नी का गला दबा दिया। हत्या के बाद वह काफी देर तक वह पत्नी की बॉडी के पास बैठा रहा है। इसके बाद बेटी-बेटे को बहन के घर छोड़कर आ गया। पुलिस ने इसके इकबालिया बयान के आधार पर मर्डर का केस कर इसे गिरफ्तार कर लिया। मृतक महिला के परिजनों को कॉल कर सूचना दे दी गई है।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/3bQmjSU