विकास पाठक/वाराणसीउत्तर प्रदेश में वाराणसी के इलाके में शुक्रवार सुबह चार लोगों के मिलने से हड़कंप मच गया। एक कमरे में दो बच्चों का शव मिला, वहीं दूसरे कमरे में दंपती फांसी पर झूलते मिले। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि परिवार के मुखिया चेतन, उसकी पत्नी रितु का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। वहीं उनके बच्चे हर्ष और मानसी का शव दूसरे कमरे में मिला। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि मौके से तीन पेज का सूइसाइड नोट भी मिला है। इससे पता चला है कि परिवार ने कारोबार में घाटे और कर्ज से परेशान होकर जान दी है। मामले की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और रिश्तेदारों को इसकी सूचना दी जा रही है।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2vzKyE4