पुदुचेरीः राजनिवास को उड़ाने की धमकी, हड़कंप

पुदुचेरी केंद्रशासित प्रदेश पुदुचेरी में रविवार को राजनिवास और रेलवे स्टेशन को बम सें उड़ाने की मिलने पर हड़कंप मच गया। पुलिस कंट्रोल रूम में किसी शख्स ने फोन कर कहा कि 24 घंटे के भीतर राजनिवास और रेलवे स्टेशन पर विस्फोट हो जाएगा। हालांकि, बाद में यह धमकी साबित हुई। पुलिस के मुताबिक, रविवार को नियंत्रण कक्ष में किसी शख्स ने फोन कर दोनों जगहों पर विस्फोट की बात कही। इसके बाद पुलिस बलों ने बम निरोधकर दस्ते के साथ मिलकर धमकी की जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि पड़ोसी के कलापेट केंद्रीय जेल के एक कैदी ने यह फर्जी फोन किया था। धमकी निकली अफवाह पुलिस ने बताया कि फोन करने वाले ने दावा किया था कि विस्फोट अगले 24 घंटों में होंगे। इसके बाद प्रादेशिक पुलिस के बम निरोधक दस्ते की सेवाएं ली गईं और जांच में पाया गया कि यह झूठी धमकी थी। मामले में आगे जांच जारी है।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2RvCUlH