नई दिल्लीतोक्यो ओलिंपिक के क्वॉलिफाइंग टूर्नमेंट के लिए टीम में जगह बनाने को लेकर दिग्गज बॉक्सर एमसी और निकहत जरीन के बीच इस महीने के अंत में ट्रायल प्रस्तावित है। उससे पहले देशभर के खेल प्रेमियों की निगाहें इन दोनों के बीच मंगलवार को बिग बाउट बॉक्सिंग लीग में दिल्ली में होने वाले मुकाबले पर टिकी थीं लेकिन, मैरी ने अनफिट होने का हवाला देकर लीग से नाम वापस ले लिया है। मुकाबले से कतरा रहीं लीग के एक सीनियर अधिकारी ने नवभारत टाइम्स से कहा, 'मैरी कॉम ने लीग के शुरुआत में कहा था कि वह सारे मैच खेलना चाहती हैं लेकिन दूसरे मैच के बाद ही कह दिया कि वह विवादों में नहीं पड़ना चाहतीं। तीसरे मैच के बाद उन्होंने साफ मना कर दिया कि मैं आगे नहीं खेल पाऊंगी क्योंकि मुझे बैक में दिक्कत है। मैरी ने रविवार दोपहर को लिखित में भी यह दे दिया कि वह आगे खेल जारी नहीं रख पाएंगी।' पढ़ें, मैरी के करीबी ने की पुष्टिइस बात की पुष्टि मैरी के एक करीबी ने भी की और कहा, 'मैरी कॉम सभी तीन मुकाबलों में रिंग में उतरीं जबकि बाकी बॉक्सरों ने एक मुकाबला खेलने के बाद 10 दिन आराम किया। इन तीनों मुकाबलों में उन्होंने आसानी से जीत भी दर्ज की। उन्हें बैक में समस्या हो गई है। आगे ट्रायल भी हैं। उससे पहले फिट होना जरूरी है, इसलिए वह लीग में अब नहीं उतरेंगी। वह क्वॉलिफाइंग और ट्रायल्स के लिए तैयारी कर रही हैं।' जरीन ने जताई निराशामैरी कॉम के लीग से हटने पर निकहत ने निराशा जाहिर करते हुए कहा, 'अगर वह नहीं खेल रही हैं तो फिर मेरे खेलने का क्या फायदा। मैं इसलिए लीग में खेलने आई थी कि मैरी से मेरा मुकाबला पूरी दुनिया को देखने को मिलेगा क्योंकि यह टीवी, ऑनलाइन हर जगह आएगा। मैं लीग के जरिए लोगों को दिखाना चाह रही थी कि अगर निकहत ने मैरी कॉम को चैलेंज किया है तो उसके अंदर कुछ है। खैर, मुझे तो खेलना पड़ेगा क्योंकि मैं इतनी बड़ी प्लेयर नहीं हूं कि बीच में नाम वापस ले लूं।' पढ़ें, ट्रायल पर भी सस्पेंसइस महीने 27-28 तारीख को मैरी-निकहत में ट्रायल भी होने हैं। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजकुमार सचेती ने इस बारे में कहा, 'किसने कहा कि निकहत और मैरी में ट्रायल होगा। हमारी पॉलिसी वही है जो पहले थी। पॉलिसी यह है कि चार बॉक्सर्स में ट्रायल होंगे। इनमें दो नैशनल के गोल्ड और सिल्वर मेडलिस्ट, एक वर्ल्ड चैंपियनशिप की प्रतिभागी और एक बॉक्सर अभी जितने कॉम्पिटिशन हो रहे हैं, उनमें से तय होगा। हां, इन दिनों निकहत नंबर-1 हैं इसलिए उनकी संभावना सबसे ज्यादा है।' निकहत को नहीं मिला जवाबइस बारे में जब निकहत से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मुझे पता था कि आखिरी समय पर मेरे साथ ऐसा ही होगा। मुझे फेडरेशन ने खुद लीग में खेलने के लिए कहा था। ट्रायल के लिए जो प्रावधान हैं, इसकी जानकारी मुझे पहले से थी और मैंने सचेती सर को लीग में खेलने से पहले ही कहा भी था कि ट्रायल में मुझे किस आधार पर जगह मिलेगी। उन्होंने कुछ बताया नहीं। अगर ऐसा ही है तो फिर लीग के परफॉर्मेंस को देखें। मैं किसी से भी नहीं हारी हूं।'
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2RXO8kz