बेंगलुरु साइंटिस्ट चंद्रयान-2 मिशन की प्रॉजेक्ट डायरेक्टर थीं। अब वह की टीम का हिस्सा नहीं होंगी। वहीं, मिशन चंद्रयान-2 की टीम को लीड करने वाली चंद्रयान-3 मिशन की भी अगुवाई करेंगी। मुख्यालय की ओर से एम वनिता की जगह पर पी वीरामुतुवेल को नियुक्त किया गया है। बताते चलें कि भारत के मिशन चंद्रयान-2 के साथ भेजे गए लैंडर विक्रम की लैंडिंग सफल नहीं हो पाई थी। इस मिशन में एम वनिता की टीम चंद्रयान-2 के सभी सिस्टम्स के लिए जिम्मेदार थी। एम वनिता के ट्रांसफर के बारे में इसरो की ओर से कोई आधिकारिक कारण नहीं दिया गया है। गौरतलब है कि चंद्रयान-2 के लिए रितु करिधाल को मिशन डायरेक्टर और एम वनिता को प्रॉजेक्ट डायरेक्टर बनाए जाने पर इसरो की खूब तारीफ हुई थी। इसरो ने किया एम वनिता का ट्रांसफर हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को एक्सक्लुसिव रूप से मिली इसरो के ऑर्डर की कॉपी में लिखा गया है, 'एम वनिता, शानदार वैज्ञानिक और चंद्रयान-2 की प्रॉजेक्ट डायरेक्टर को अब पेलोड, डेटा मैनेजमेंट ऐंड स्पेस ऐस्ट्रोनॉमी एरिया (पीडीएमएसए) का डेप्युटी डायरेक्टर नियुक्त किया जाता है। वहीं, पी वीरामुतुवेल का इसरो मुख्यालय से ट्रांसफर करके उन्हें चंद्रयान-3 का प्रॉजेक्ट डायरेक्टर नियुक्त किया जाता है।' एक और ऑर्डर के मुताबिक, वीरामुतुवेल प्रॉजेक्ट मैनेजमेंट टीम की भी अगुवाई करेंगी। बता दें कि सभी डेप्युटी प्रॉजेक्टर डायरेक्टर्स इस टीम के सदस्य हैं। इस मिशन के लिए इसरो ने 29 डेप्युटी प्रॉजेक्ट डायरेक्टर नियुक्त किए हैं, जो मिशन से संबंधित अलग-अलग काम देखेंगे। इनमें से कुछ लैंडर तो कुछ रोवर के डिवेलपमेंट पर भी काम करेंगे।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/34wBk7B